सेक्टर अधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी दायित्वों का प्रशिक्षण डीएम ने कहा—निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

सेक्टर अधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी दायित्वों का प्रशिक्षण

डीएम ने कहा—निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बस्ती। जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टरवार तैनात सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों के प्रभावी निर्वहन और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और निर्वाचन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखने के संबंध में विस्तार से बताया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। कहीं कोई कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराते हुए समय से उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों और निर्वाचन संबंधी निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करें। अपने क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखें। निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें और आपसी समन्वय के साथ काम करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मानसी दहिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, नौशीन, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रद्युम्न कुमार, अहमद फरीद खान, हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण 13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,328 अभ्यर्थी पंजीकृत, 7,535 ने दी परीक्षा
Next articleजिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण बंदियों से संवाद कर जानीं समस्याएं, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here