वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर तेज करें विकास कार्य सीडीओ अंजुलता ने जिला ओटीटीडी सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर तेज करें विकास कार्य

सीडीओ अंजुलता ने जिला ओटीटीडी सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

रायबरेली। विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में जिला ओटीटीडी (OTDT) सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के तहत जिले में चल रहे कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को विभागीय समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में निवेश को प्रोत्साहित करने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, अवस्थापना सुविधाओं के विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा विशेष निवेश क्षेत्रों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), स्टार्टअप, कृषि और कृषि से जुड़ी सेवाओं के विकास पर भी जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में आर्थिक विकास से जुड़े कार्यों को गति दी जाए। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर योजनाओं और कार्यों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने निवेश संवर्धन, बुनियादी सुविधाओं के विकास और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आपसी तालमेल के साथ गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के विकास में प्रभावी योगदान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, उपायुक्त राज्यकर परमहंस श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त उमेश यादव, एआरटीओ अरविंद यादव, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleविकास भवन में गंदगी और कबाड़ देख सीडीओ नाराज, कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दो दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, सफाई के लिए टीम लगाकर अभियान चलाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here