डीआईजी और डीएफओ ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीआईजी और डीएफओ ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बुधवार को डीएफओ के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के महत्व और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया।

डीआईजी ने पौधरोपण को स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया।

इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Previous articleथानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के तबादले पर भावुक हुई महुली की जनता विदाई समारोह में छलके आंसू, गले लगकर लोगों ने दी विदाई
Next articleअंतरराष्ट्रीय क्रूज पर सजेगा ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट, गोरखपुर की कंचन सोनी बनेंगी जज ‘मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल 2026’ में जूरी मेंबर के रूप में हुआ चयन, 16 से 19 नवंबर तक सिंगापुर से पेनांग के बीच होगा आयोजन महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण होगा प्रतियोगिता का प्रमुख संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here