पांच साल में कल्पित हॉस्पिटल ने बनाया भरोसा, 10 हजार से अधिक सर्जरी का अनुभव पांचवीं वर्षगांठ पर चिकित्सा सेवाओं के विस्तार का संकल्प, निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को मिल रहा लाभ

पांच साल में कल्पित हॉस्पिटल ने बनाया भरोसा, 10 हजार से अधिक सर्जरी का अनुभव

पांचवीं वर्षगांठ पर चिकित्सा सेवाओं के विस्तार का संकल्प, निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को मिल रहा लाभ

संतकबीरनगर। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और सेवा भाव के साथ कल्पित हॉस्पिटल ने 17 अक्टूबर को पांच वर्ष पूरे कर लिए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान 10 हजार से अधिक सर्जरी, छह हजार से ज्यादा इमरजेंसी मामलों का उपचार, 1500 से अधिक आईसीयू मरीजों की देखभाल और 50 हजार से अधिक ओपीडी परामर्श का अनुभव हासिल किया गया।

अस्पताल की प्रबंध निदेशिका डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि पिता अखिलेन्द्र सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। अस्पताल में वर्ष 2022 में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और न्यूरो सर्जरी, 2023 में कार्डियोलॉजी तथा 2024 में गायनेकोलॉजी एवं ऑब्स्टेट्रिक्स और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की सेवाओं का विस्तार किया गया।

डॉ. सोनी सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओर से प्रत्येक रविवार और जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों को समय रहते बीमारी की जानकारी, उचित परामर्श और उपचार मिल सके। कोरोना काल में भी अस्पताल मरीजों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा।

वर्षगांठ समारोह में डॉ. ओमनित कुमार, डॉ. ए. कुमार, डॉ. सौभाग्य जायसवाल, डॉ. तमन्ना, डॉ. आशीष खेतान और डॉ. बीजी सिंह सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleदुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सतर्क, डीआईजी और एसपी उत्तरी ने किया पैदल गश्त चौरीचौरा के बाजारों और संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश
Next articleसेब की पेटियों की आड़ में ले जाई जा रही 220 पेटी अवैध शराब बरामद खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, डीसीएम ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here