समय माता मंदिर में एसपी संदीप कुमार मीना ने की आरती, मांगी सुख-शांति की कामना दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की प्रार्थना की, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर

समय माता मंदिर में एसपी संदीप कुमार मीना ने की आरती, मांगी सुख-शांति की कामना

दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की प्रार्थना की, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार को खलीलाबाद स्थित प्रसिद्ध श्री समय माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से आरती कर जनपद में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल रहा। इस अवसर पर एसपी ने त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार खलीलाबाद, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात परमहंस और एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद के आवास पहुंचकर दिवंगत माताश्री को दी श्रद्धांजलि तेलियाजोत में स्व. यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जताई शोक संवेदना, परिजनों को बंधाया ढांढस
Next articleदशहरा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसपी ने बखिरा में किया पैदल गश्त संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश, आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here