ऑटो-ई-रिक्शा पर अंकित हो रहे यूनिक नंबर, चालकों का सत्यापन ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन नए कैमरे लगे, पांच कैमरे ऑनलाइन

ऑटो-ई-रिक्शा पर अंकित हो रहे यूनिक नंबर, चालकों का सत्यापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन नए कैमरे लगे, पांच कैमरे ऑनलाइन

गोरखपुर। यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कैंट पुलिस ने मंगलवार को मोहद्दीपुर और शास्त्री चौक पर ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन और चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान चालकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार संबंधी विवरण दर्ज किया गया। साथ ही वाहनों पर यूनिक कोड नंबर अंकित किए जा रहे हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर वाहन की पहचान आसानी से हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार, यूनिक नंबर से ऑटो या ई-रिक्शा में यात्री का सामान छूटने पर वाहन की पहचान कर उसे वापस दिलाने में मदद मिलेगी। वहीं, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन नए कैमरे लगाए गए और पहले से स्थापित दो कैमरों सहित कुल पांच कैमरों को ऑनलाइन किया गया। इससे संबंधित क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी।

Previous articleमिशन शक्ति टीम ने संभाली यातायात व्यवस्था मोहद्दीपुर चौराहे पर लोगों को किया जागरूक
Next articleउद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: डीएम गीडा के यू-टर्न मार्ग पर एनएचएआई से मांगी प्रगति रिपोर्ट, सड़क पर माल उतारने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here