मिशन शक्ति टीम ने संभाली यातायात व्यवस्था मोहद्दीपुर चौराहे पर लोगों को किया जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने संभाली यातायात व्यवस्था

मोहद्दीपुर चौराहे पर लोगों को किया जागरूक

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत मंगलवार को कैंट थाने की टीम ने मोहद्दीपुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने लोगों से यातायात संकेतों का पालन करने, सावधानी से वाहन चलाने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के साथ आमजन में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना है। इस दौरान कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous articleबाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद इंजन, शॉकर, हैंडिल सेट और रिम समेत कई पुर्जे मिले
Next articleऑटो-ई-रिक्शा पर अंकित हो रहे यूनिक नंबर, चालकों का सत्यापन ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन नए कैमरे लगे, पांच कैमरे ऑनलाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here