त्योहारों को लेकर एसएसपी ने गोरखनाथ क्षेत्र में की पैदल गश्त
बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने पर जोर दिया। उन्होंने त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।















