बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद इंजन, शॉकर, हैंडिल सेट और रिम समेत कई पुर्जे मिले

बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

इंजन, शॉकर, हैंडिल सेट और रिम समेत कई पुर्जे मिले

गोरखपुर। बेलीपार पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उनके पास से एक इंजन, हैंडिल सेट, दो शॉकर और टायर सहित दो रिम भी मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंगद कुमार यादव, शिवा कुमार और आशुतोष कसौधन उर्फ अमन निवासी संतकबीरनगर तथा अतुल राय निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को घर के सामने से बाइक चोरी हुई थी। आठ अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(5) और 341(2) की बढ़ोतरी की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अंगद कुमार यादव और अतुल राय के खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleसंभव में हर पीड़ित की सुन रहे फरियाद, समयबद्ध निस्तारण पर नगर आयुक्त का जोर अजय जैन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next articleमिशन शक्ति टीम ने संभाली यातायात व्यवस्था मोहद्दीपुर चौराहे पर लोगों को किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here