सामुदायिक शौचालय व स्नान घर बंद
गोरखपुर पिपरौली के नेवास गांव में बने सामुदायिक शौचालय व स्नान घर पर ताला व गंदगी का अंबार लगा हुआ है जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में बनाए गए सामुदायिक शौचालय व स्नान घर पर ताला लटक रहा है साथ ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस शौचालय पर वित्तीय वर्ष 15 व 16 में लाखों रुपए खर्च किया गया लेकिन इसका उपयोग होता नहीं दिख रहा है ग्राम पंचायत नेवास में हरिजनबस्ती व मुहम्मदन वर्ग के लोगों के लिए स्नान घर व सामुदायिक शौचालय बनाया गया था।
सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका हुआ है।गांवों में ऐसे बहुत से परिवार हैं जो घर में शौचालय नहीं बना सके , जिस कारण बाहर खुले में शौच जाना होता है।
लेकिन सार्वजनिक शौचालय पर ताला व गंदगी का अंबार लगने के कारण लोगों के कदम शौचालयों की ओर नहीं बढ़ रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बने बंद शौचालय महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना है। बंद शौचालयों के चलते पुरुष तो खुले में शौच चले जाते है लेकिन महिलाएं खुले में शौच के लिए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है। सरकार के लाखों रुपए खर्च के बाद भी शौचालयों की दयनीय स्थिति बनी हुई है। प्रशासन व जिम्मेदारों की मुक दर्शिता के चलते निर्मित शौचालय धूल फांक रहे है। सरकारी बैठकों में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे बड़े बड़े दावें भी धराशायी हाेते नजर आ रहे है। गांव के मनेंद्रशाही ने बताया कि शौचालय व स्नान घर जब से बनाया गया है कुछ समय चलने के बाद बंद हो गया जिस पर जिम्मेदारों ने कोई शुद्ध नहीं लिया जिसकी शिकायत ब्लाकों पर भी की गई। गांव के लाभार्थियों ने इसे जल्द खुलवाने व सुचारू रूप से चलने के लिए मांग की है इस दौरान रामचंद्र पासवान, सोनू सिंह, कमालुद्दीन, रुबीना अख्तर, नूरजहां, मोहम्मद फूलर, सुरेश, दिनेश विश्वकर्मा, हरिनाश शर्मा, आदि लोगों ने सही करने की मांग की है।
—– इस बाबत अभी तक कोई जानकारी हमें प्राप्त नहीं हो पाई थी यदि सार्वजनिक शौचालय व स्नान घर बंद पड़ा है उसे सुचारू रूप से ठीक कराया जाएगा एडीओ पंचायत पिपरौली अरविंद कुमार सिंह















