नवागत डीएम से मिले व्यापारी, समस्याओं पर हुई चर्चा
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अनुज मलिक का किया स्वागत, व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दे रखे
संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक से मुलाकात की। व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए जिले की विभिन्न समस्याओं और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा
जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनपद में व्यापारिक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।
सकारात्मक संवाद पर दिया जोर
सर्वदानंद पांडेय ने जिलाधिकारी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन और व्यापारी संगठनों के बीच नियमित एवं सकारात्मक संवाद जरूरी है।
इस दौरान आत्माराम चौरसिया, महेश गुप्ता, बैजनाथ जायसवाल, प्रहलाद पंसारी, अयोध्या प्रसाद, मूलचंद मौर्य, अरविंद चौरसिया, शुभम जायसवाल, रंजीत मौर्य, अर्जुन जायसवाल, देवेश खत्री, वीरेंद्र गुप्ता, विनोद जायसवाल, अंगद मद्धेशिया, अक्षय मद्धेशिया, रोहित अग्रहरि, भोलानाथ अग्रहरि, राजू कसौधन, श्रेयांश मद्धेशिया, हर्षित जायसवाल और अजीत कसौधन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।















