संपूर्ण समाधान दिवस में 124 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण डीएम ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, चार मामलों में मौके पर भेजी गई टीमें

संपूर्ण समाधान दिवस में 124 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, चार मामलों में मौके पर भेजी गई टीमें

मऊ। तहसील घोसी में शनिवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 124 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि चार मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की टीमें मौके पर भेजी गईं।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 77 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। पुलिस विभाग से जुड़ी 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि शेष मामले अन्य विभागों से संबंधित थे।

जनसुनवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सिपाह निवासी खरपतू पुत्र मंगरू ने रकबे में संशोधन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि बंदोबस्त में रकबा 0.147 कड़ी दर्ज था, जबकि वर्तमान खतौनी में 0.147 हेक्टेयर अंकित हो गया है। डीएम के निर्देश पर मामले का तत्काल निस्तारण कर खतौनी में आवश्यक संशोधन कराया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान ही संशोधित खतौनी की नकल शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह, एसडीएम न्यायिक घोसी समेत जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleसंपूर्ण समाधान दिवस में 81 मामले, छह का मौके पर निस्तारण डीएम ने अधिकारियों को दिए स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Next articleतहसील समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस को समन्वय से कार्रवाई के आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here