फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चैंपियनों ने जीती ट्रॉफी आदित्या यादव-रिद्धिमा सिंह की जोड़ी बनी महिला युगल विजेता, सार्थक सोम ने एकल और युगल दोनों खिताब जीते

फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चैंपियनों ने जीती ट्रॉफी

आदित्या यादव-रिद्धिमा सिंह की जोड़ी बनी महिला युगल विजेता, सार्थक सोम ने एकल और युगल दोनों खिताब जीते

गोरखपुर। स्वर्गीय प्रकाश नारायण श्रीवास्तव द्वितीय अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को लेविन्स एकेडमी, धर्मपुर में विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, फिटनेस और धैर्य का प्रदर्शन किया।

महिला युगल फाइनल में गोरखपुर की आदित्या यादव और मुरादाबाद की रिद्धिमा सिंह की जोड़ी ने हापुड़ की ऋद्धि भारद्वाज और नोएडा की स्तुति चौहान को 18-16, 15-9 से हराकर खिताब जीता।

पुरुष युगल में नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी ने गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और लखनऊ के शिवम यादव को 12-15, 15-13, 19-17 से शिकस्त दी। निर्णायक सेट में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

मिश्रित युगल में गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और मुरादाबाद की रिद्धिमा सिंह ने गाजियाबाद के जय सिंह और आगरा की दिव्यांशी गौतम को 17-15, 13-15, 15-13 से हराया।

महिला एकल में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने आगरा की दिव्यांशी गौतम को 15-13, 10-15, 15-13 से पराजित किया। वहीं पुरुष एकल में नोएडा के सार्थक सोम ने अर्णव यादव को 15-7, 8-15, 15-9 से हराया। इस तरह सार्थक ने पुरुष एकल और युगल दोनों खिताब अपने नाम किए।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि जफर अहमद खान ने भारतीय बैडमिंटन के उज्ज्वल भविष्य की बात कही। आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कुल एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।

Previous articleदुकान से 16 लाख के सोने के जेवर चोरी, महिला गिरफ्तार बुर्का पहनकर पहुंची थी दुकान, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; 110.2 ग्राम जेवर बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here