महिला को भ्रमित कर आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार खजनी पुलिस ने लॉकेट और पीली धातु के दो झाले किए बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धारा

महिला को भ्रमित कर आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

खजनी पुलिस ने लॉकेट और पीली धातु के दो झाले किए बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धारा

गोरखपुर। खजनी थाना पुलिस ने महिला को कथित रूप से भ्रमित कर आभूषण चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक लॉकेट और पीली धातु के दो कान के झाले बरामद किए हैं।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कबीरू पत्नी अब्दुलाह निवासी हरिहरपुर टोला जैतुआन, थाना बांसगांव और रूकशाना पत्नी सफीक आलम निवासी हरिहरपुर टोला नटुआन, थाना बांसगांव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को दोनों महिलाओं ने वादिनी को कथित रूप से भ्रमित कर उसके आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर खजनी थाने में मु0अ0सं0 292/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को दोनों महिलाओं की संलिप्तता की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में उनके कब्जे से चोरी का लॉकेट और पीली धातु के दो कान के झाले बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों के खिलाफ पहले से धारा 318(4) और 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी।

पुलिस ने बरामद आभूषण कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Previous articleजहां खेल और खिलाड़ी होते हैं, वहां नफरत की जगह नहीं : अजीत कुमार सिंह राज्य स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, प्रदेशभर से पहुंचे करीब 250 खिलाड़ी
Next articleएम्स का बंद गेट नंबर-3 खोलने की मांग, डीएम कार्यालय पहुंचा संगठन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, मरीजों और तीमारदारों की परेशानी का उठाया मुद्दा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here