प्रधान पति समेत चार पर मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज

प्रधान पति समेत चार पर मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के पति समेत चार लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि 27 अगस्त की देर शाम जमीन संबंधी विवाद को लेकर प्रधान पति ने उसके घर जाने वाला मार्ग को बंद कर दिया। पूछताछ करने पर प्रधान पति तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर पर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़खानी की। पिटाई से तीन महिलाओं को चोटें आईं।

Previous articleगोरखपुर में मजूदरों को लालच देकर करा रहे थे धर्मांतरण: गरीबों को पैसा और सामान देकर बना रहे थे ईसाई
Next articleसाधु ने दरोगा पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here