निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर
बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने लिया हिस्सा
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर गुरुवार को खलीलाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर आयोजित यात्रा बैंक चौराहे से शुरू होकर मुखलिसपुर चौराहे तक पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की, जबकि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक अमर राय के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा में विधायक अनिल त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सत्यपाल पाल, यूथ आइकन अवार्डी प्रदीप सिसोदिया, कौशलेश सिंह ‘दीपू’, गणेश पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी, श्रवण अग्रहरि, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सतविंदर पाल ‘जज्जी’, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, ब्रह्मानंद, टुनटुन राय और शुभम राय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।















