ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर डीपीआरओ ने की सुनवाई वेतन, लंबित भुगतान व सेवा संबंधी मुद्दों पर हुई वार्ता, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर डीपीआरओ ने की सुनवाई

वेतन, लंबित भुगतान व सेवा संबंधी मुद्दों पर हुई वार्ता, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक में कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक में वेतन संबंधी समस्याएं, लंबित भुगतान, कार्य परिस्थितियों में सुधार, ड्यूटी के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

जिला पंचायती राज अधिकारी शौम्य शील ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित लिपिकों एवं अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाएगा तथा अन्य मामलों को शासन स्तर पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

संघ पदाधिकारियों ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, जिला मंत्री शम्भूनाथ गौड़, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री राम दुलारे यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू प्रसाद, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामसूरत यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलराम गौतम सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleधारदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार गीडा में चेकिंग के दौरान वारदात, अवैध चापड़ बरामद; आरक्षी घायल
Next articleडीएम दीपक मीणा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं का कराया त्वरित निस्तारण कार्यालय से ही अधिकारियों को फोन कर दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here