वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार दो चोरी की बाइक और पांच मोबाइल बरामद, कैम्पियरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

दो चोरी की बाइक और पांच मोबाइल बरामद, कैम्पियरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर। कैम्पियरगंज पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरी और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान चार युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज यादव उर्फ गोलू पुत्र अमरजीत यादव निवासी ककराखोर थाना बेलीपार, चंदन यादव पुत्र जग्गू यादव निवासी तेनुआ थाना गीडा, प्रिंस विश्वकर्मा पुत्र जय हिंद विश्वकर्मा निवासी पटे चौराहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज तथा किशन विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चंद्र विश्वकर्मा निवासी ककराखोर थाना बेलीपार के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। प्रारंभिक जांच में कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस संबंध में थाना कैम्पियरगंज पर मुकदमा संख्या 401/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

Previous articleगोरखपुर जोन की कमान संभालेंगे एडीजी रामकुमार, ग्रहण किया पदभार 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बोले— कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास होगी प्राथमिकता
Next articleस्वतंत्रता दिवस व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा भव्य, गरिमामय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन के निर्देश, फ्लैग कोड के पालन पर विशेष जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here