डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया बाबा तामेश्वरनाथ धाम के श्रावण मेले का शुभारंभ, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया बाबा तामेश्वरनाथ धाम के श्रावण मेले का शुभारंभ, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार

संतकबीरनगर। जिले के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास के पावन मेले का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने मंदिर ट्रस्ट को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर धार्मिक एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

उद्घाटन के बाद डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में दान-दक्षिणा अर्पित की तथा उपस्थित गोस्वामी बंधुओं को दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। श्रावण मास में यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस धाम की महिमा को और अधिक बढ़ाती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता के साथ मेले में भाग लेने की अपील भी की।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि श्रावण मेला जिले की सांस्कृतिक पहचान है और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है।

श्रावण मेले के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर नरेंद्र भारती, पिंटू भारती, ब्रह्म शंकर भारती, नितेश द्विवेदी, रविंद्र शंकर यादव, राम भोला भारती सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह मेला हर वर्ष सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।

Previous articleसाइबर हेल्प डेस्क बेलहरकला की बड़ी सफलता, ठगी के ₹1.19 लाख पीड़ित को लौटाए एपीके फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल, त्वरित कार्रवाई से पूरी रकम वापस
Next articleरॉयल्टी के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, गीडा पुलिस ने छह डंपर किए सीज अवैध मिट्टी खनन पर कसा शिकंजा, रेलवे की रॉयल्टी का दूसरे स्थान पर हो रहा था इस्तेमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here