रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना के 6 प्रकरण स्वीकृत, 4 निरस्त जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक, पात्र महिलाओं को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना के 6 प्रकरण स्वीकृत, 4 निरस्त

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक, पात्र महिलाओं को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा करते हुए पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने समिति के समक्ष कुल 10 प्रकरण प्रस्तुत किए। निर्धारित मानकों एवं तथ्यों के आधार पर परीक्षण के बाद 6 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 4 प्रकरण मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध परीक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक एवं पात्र महिलाओं को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा सहित जिला संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleगोरखपुर को 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम तेज एडीएम सिटी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक, 31 अगस्त तक विशेष अभियान को गति देने के निर्देश
Next articleएसएसपी डॉ. कौस्तुभ का बड़ा एक्शन, 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए की गई कार्रवाई, लापरवाही पर सख्त संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here