सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी व एसआर पैरामेडिकल कॉलेज में फिर शुरू हुए प्रवेश
पीसीआई से मिली मंजूरी, मेडिकल शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों में खुशी की लहर
संतकबीरनगर।
जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मीरगंज तथा एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज, नाथनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए एक बार फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा आवश्यक अनुमति एवं मान्यता मिलने के बाद दोनों संस्थानों ने नए सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ कर दिया है।
प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की खबर मिलते ही मेडिकल एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि पीसीआई से अनुमति प्राप्त होने के तुरंत बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर संस्थान एवं जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सत्र में भी विद्यार्थी अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में पहुंचकर अथवा निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर नामांकन करा सकते हैं। प्रवेश शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी एवं पैरामेडिकल शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।















