मानसून गोल्ड कप जीतने पर गोरखपुर जोन पुलिस टीम सम्मानित डीजीपी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, अंतर जोनल प्रतियोगिता के लिए बढ़ाया उत्साह

मानसून गोल्ड कप जीतने पर गोरखपुर जोन पुलिस टीम सम्मानित

डीजीपी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, अंतर जोनल प्रतियोगिता के लिए बढ़ाया उत्साह

गोरखपुर। मानसून गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण तथा अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन अशोक कुमार जैन ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अधिकारियों ने इस उपलब्धि को टीम की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक समर्पण का परिणाम बताया।

अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और मानसिक दृढ़ता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर जोन पुलिस टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पूरे पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने खिलाड़ियों को बरेली में आयोजित होने वाली आगामी अंतर जोनल पुलिस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोरखपुर जोन का नाम रोशन करेगी।

अपर पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

खिलाड़ियों ने पुलिस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने वाला प्रोत्साहन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन कर गोरखपुर जोन को नई उपलब्धियां दिलाने का प्रयास करेंगे।

Previous articleबस्ती में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 150 वाहनों का चालान 1.40 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला, मॉडिफाइड साइलेंसर और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here