कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे सदर एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह पहले ही दिन जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित फाइलों पर जताई सख्ती

कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे सदर एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह

पहले ही दिन जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित फाइलों पर जताई सख्ती

गोरखपुर। सदर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्ञान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को एक ही मामले के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित होगी।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और विभिन्न पटल प्रभारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी फाइल एक दिन से अधिक लंबित न रहे तथा राजस्व और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से किसानों और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।

ज्ञान प्रताप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहले क्या व्यवस्था थी, उससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। अब तहसील की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से अपने पटल पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

एसडीएम के पहले ही दिन के सक्रिय और संवेदनशील रवैये से फरियादियों में सकारात्मक संदेश गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सदर तहसील में कार्यों के निस्तारण की गति बढ़ेगी और आमजन को राहत मिलेगी। प्रशासनिक हलकों में भी उनकी कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा रही।

Previous articleइंस्टाग्राम की फेक आईडी के चलते जेल पहुंचा युवक, बंदी समस्या समाधान दिवस में लगाई रिहाई की गुहार जिला कारागार में विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुनी बंदियों की समस्याएं, न्यायोचित सहायता का दिया भरोसा
Next articleराजस्व कर्मचारियों की समस्याओं पर डीएम दीपक मीणा गंभीर, बोले— हर जायज मांग का होगा समाधान कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व अमीन संघ के साथ बैठक, शासन स्तर के मामलों पर पत्र भेजने का भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here