ऑडिटोरियम निर्माण की धीमी रफ्तार पर मंडलायुक्त नाराज, सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

ऑडिटोरियम निर्माण की धीमी रफ्तार पर मंडलायुक्त नाराज, सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डीआईजी एस. चेनप्पा ने गुरुवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, भटहट में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान 1000 क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (भवन) के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 11 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग के लोकार्पण एवं जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए जनसभा स्थल पर पेयजल, छाया, आवागमन, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने पार्किंग स्थल पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था करने, चिकित्सकों एवं एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

डीआईजी एस. चेनप्पा ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे तथा यातायात प्रबंधन इस प्रकार किया जाए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बिंदु पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleरायबरेली में शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, 1.79 लाख विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई डीबीटी राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया शुभारंभ, जनपद में 16,365 शिक्षक-कर्मचारी होंगे लाभान्वित
Next articleभटकी युवती को पुलिस ने परिवार से मिलाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here