सीएम योगी की तीन बड़ी सौगातें: शिक्षकों को कैशलेस इलाज, बच्चों के खातों में भेजी गई 1200 रुपये की डीबीटी बस्ती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट शिक्षक व छात्र हुए सम्मानित

सीएम योगी की तीन बड़ी सौगातें: शिक्षकों को कैशलेस इलाज, बच्चों के खातों में भेजी गई 1200 रुपये की डीबीटी

बस्ती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट शिक्षक व छात्र हुए सम्मानित

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शिक्षा क्षेत्र के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, छात्र-छात्राओं के खातों में ड्रेस, जूता-मोजा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए 1200 रुपये की डीबीटी तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ हुए एमओयू का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम का जनपद बस्ती स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, अभिभावक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित मुख्य अतिथि बेचन राम, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गुलाब चन्द्र सोनकर तथा अंकुर वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सभी अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10-10 उत्कृष्ट शिक्षकों तथा 10-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम में सभी उप जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, जिला समन्वयक, शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की इन योजनाओं से शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी तथा विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध होने से उनकी पढ़ाई और अधिक सुगम होगी।

Previous articleविदेशी साइबर फ्रॉड मामले में गोरखपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, पेंट कारोबारी के घर पांच घंटे तक चली जांच इलाहीबाग में सुबह पांच बजे मारा छापा, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले, स्थानीय पुलिस रही तैनात
Next articleरायबरेली में शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, 1.79 लाख विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई डीबीटी राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया शुभारंभ, जनपद में 16,365 शिक्षक-कर्मचारी होंगे लाभान्वित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here