जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी संदीप कुमार मीना ने दिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी संदीप कुमार मीना ने दिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार

संतकबीरनगर। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस प्रकोष्ठ में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का रिश्ता तभी मजबूत होगा, जब लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

एसपी ने आईजीआरएस, सीएम डैशबोर्ड और थानों में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके कार्यों से पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में आईजीआरएस सेल एवं सीएम डैशबोर्ड से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा, मेहदावल, दुधारा, महुली, बखिरा, बेलहरकला तथा महिला थाना के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना ही पुलिस की वास्तविक कार्यशैली का आधार होना चाहिए।

Previous articleडीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कड़ी निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क
Next articleनाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, गीडा पुलिस की कार्रवाई एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अभियान जारी, चौकी प्रभारी पिपरौली की सक्रिय भूमिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here