टीईटी 2026: गोरखपुर में चार पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, दो दिनों में रिकॉर्ड उपस्थिति के बीच प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट 32 परीक्षा केंद्रों पर 72 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार किया निरीक्षण

टीईटी 2026: गोरखपुर में चार पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, दो दिनों में रिकॉर्ड उपस्थिति के बीच प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट

32 परीक्षा केंद्रों पर 72 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार किया निरीक्षण

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के तहत गोरखपुर जनपद में दो दिनों के दौरान आयोजित चार पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी और प्रशासनिक सक्रियता के चलते परीक्षा केंद्रों पर कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

जनपद के कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर 72,020 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें लगभग 15,000 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा श्रेणी से जुड़े हुए हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वी.पी. श्रीवास्तव और नोडल अधिकारी गजेन्द्र कुमार भी व्यवस्थाओं की निगरानी में लगातार सक्रिय रहे।

शुक्रवार की प्रथम पाली में 14,616 अभ्यर्थियों में से 13,815 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 801 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में 94.52 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पाली में 14,616 अभ्यर्थियों में से 13,965 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 651 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में 95.55 प्रतिशत उपस्थिति रही।

इससे पहले बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में 88.26 प्रतिशत और दूसरी पाली में 89.27 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, प्रश्नपत्रों की डबल लॉक सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश के समय सघन जांच और सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन ने कहा कि शेष पालियों के लिए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को पूरी शुचिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

Previous articleसीएम योगी के प्रस्तावित बस्ती दौरे की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Next articleएसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस, डीजीपी ने पिपिंग सेरेमनी में लगाया रैंक पीपीएस से आईपीएस पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, तेजतर्रार पुलिसिंग के लिए पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here