बाबा बैजूनाथ धाम पहुंचेगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक गणेश चौहान और आला अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा सुरक्षा, पार्किंग, रूट डायवर्जन और हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण, मातहतों को दिए सख्त निर्देश

बाबा बैजूनाथ धाम पहुंचेगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक गणेश चौहान और आला अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

सुरक्षा, पार्किंग, रूट डायवर्जन और हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण, मातहतों को दिए सख्त निर्देश

संतकबीरनगर/धनघटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर धनघटा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूनाथ धाम में प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, वाहनों की पार्किंग, रूट डायवर्जन और हेलीपैड स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि बाबा बैजूनाथ धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

हेलीपैड निर्माण, मंच व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleसीएम योगी 25 जून को संतकबीरनगर दौरे पर, बसवारी के बाबा बैजूनाथ धाम से क्षेत्र को मिल सकती है विकास की नई सौगात बसवारी गांव में प्रशासनिक तैयारियां तेज, सुरक्षा से लेकर मूलभूत व्यवस्थाओं तक अधिकारियों ने लिया जायजा
Next articleमोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here