संतकबीरनगर हत्याकांड: मुख्य आरोपी और सहयोगियों की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद भड़का आक्रोश, प्रदर्शन और तनाव के बीच प्रशासन सख्त

संतकबीरनगर हत्याकांड: मुख्य आरोपी और सहयोगियों की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद भड़का आक्रोश, प्रदर्शन और तनाव के बीच प्रशासन सख्त

संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जबकि प्रशासन ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों से जुड़ी तीन अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव निवासी आनंद (30) टाइल्स लगाने का कार्य करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में कथित विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

बताया गया कि गुरुवार देर रात आनंद बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गुमटी और घर में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। सूचना मिलते ही एडीजी जोन, डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालात को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच प्रशासन ने मुख्य आरोपी की नाई की दुकान और उसके सहयोगियों की दो अन्य अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Previous articleविकसित भारत का सपना किसानों की समृद्धि से होगा साकार : प्रभारी मंत्री राकेश सचान किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार निरंतर कर रही प्रयास
Next articleउप निदेशक पंचायत राज हिमांशु ठाकुर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध प्रगति के दिए निर्देश स्वच्छता, पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी और परिवार रजिस्टर डिजिटाइजेशन सहित विभिन्न योजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here