बड़े मंगल पर यूपी ट्रक संचालक संगठन ने किया विशाल भंडारा
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, एडीजी जोन के स्टाफ अफसर ने किया शुभारंभ
गोरखपुर। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर यूपी ट्रक संचालक संगठन द्वारा जेल बायपास रोड स्थित प्रधान कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे का शुभारंभ एडीजी जोन के स्टाफ अफसर संजय सिंह सिकरवार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री हनुमान जी को भोग अर्पित करने और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर तक चलता रहा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री आर.पी. सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को समर्पित है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गोरखपुर के एआरटीओ अरुण कुमार, खनन अधिकारी अजीत पांडेय, खनन निरीक्षक अमित सिंह, चरगांवा ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद दुबे, बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, कुलदीप नारायण सिंह, दीपक जायसवाल, अवधेश सिंह, हरीश पांडेय, संदीप सिंह, समाजसेवी सोनू सिंह, शैल जी, राजेश त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, जितेंद्र उपाध्याय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तिमय माहौल में आयोजित इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर सेवा, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।















