अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश का स्थानांतरण, कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विदाई समारोह

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश का स्थानांतरण, कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विदाई समारोह

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश के जनपद संत कबीर नगर से स्थानांतरण के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जय प्रकाश के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया। उन्होंने उनके सरल स्वभाव, कुशल प्रशासनिक क्षमता और मृदुभाषी व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश ने 20 जून 2023 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अब उनका स्थानांतरण अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर के पद पर किया गया है।

विदाई समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा, जहां सभी ने उनके सहयोगपूर्ण व्यवहार और प्रशासनिक कार्यशैली को याद करते हुए उनके नए दायित्व के लिए सफलता की कामना की।

Previous articleडीएम दीपक मीणा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश नवागत एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन और एडीएम वित्त को कार्यप्रणाली में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here