नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व वाहन विभाग की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व वाहन विभाग की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश विभाग एवं वाहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

बैठक में शहर में बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से सोलर लाइट के अधिकतम उपयोग, विद्युत उपकरणों की आपूर्ति और उनके प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने टेंडर से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन स्थानों पर लाइटें नहीं लगाई गई हैं, वहां तुरंत कार्य पूरा किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि पोल और लाइट की स्थिति पूरी तरह मानक के अनुरूप होने पर ही उनका हैंडओवर स्वीकार किया जाए।

वाहन विभाग पर भी सख्ती

वाहन विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने वाहनों की संख्या, उनकी कार्यशीलता और उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने सभी वाहनों की समय पर सर्विसिंग, बेहतर रखरखाव और नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा वीएमएस (वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से वाहनों की ट्रैकिंग को प्रभावी बनाने, ईंधन की खपत कम करने और ड्राइवरों की लापरवाही पर रोक लगाने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए।

नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में बेहतर कार्य करने वाले ड्राइवरों और हेल्परों को सम्मानित करने के लिए अपर नगर आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Previous articleगोरखपुर में ‘संवाद’ कार्यक्रम: स्किलिंग से रोजगार तक यूपी को स्किल कैपिटल बनाने पर मंथन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here