डीएम ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, फोन पर ही कराया त्वरित निस्तारण

डीएम ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, फोन पर ही कराया त्वरित निस्तारण

 

गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर त्वरित निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने यह भी कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जनता की समस्याओं के समाधान का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखें, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।

इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह (डे अफसर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleगो-सेवा आयोग उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में गौ संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा
Next articleके.एम. विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का भव्य आयोजन, सशक्त नर्सें ही बचाती हैं जीवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here