बस्ती पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: मंडलायुक्त व डीआईजी ने ली सलामी, रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ

बस्ती पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: मंडलायुक्त व डीआईजी ने ली सलामी, रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ

बस्ती। मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों अधिकारियों ने भव्य परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

डीआईजी संजीव त्यागी ने परेड निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों की उत्कृष्ट तैयारी, अनुशासन और कार्यकुशलता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें प्रत्येक पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी रहना अनिवार्य है। 

समारोह के दौरान इनडोर और आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous articleगोरखपुर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: 493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ
Next articleडीएम शैलेष कुमार व एसपी अभिनव त्यागी का सख्त संदेश नकल पर जीरो टॉलरेंस, परीक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here