निर्माणाधीन थाना पुरानी बस्ती भवन का SP ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश
बस्ती । पुलिस अधीक्षक बस्ती ने निर्माणाधीन थाना पुरानी बस्ती के नए भवन का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार तथा अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
SP ने निर्माण स्थल पर उपस्थित इंजीनियरिंग स्टाफ, ठेकेदार और थाना पुरानी बस्ती के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, बुनियादी सुविधाओं और समय-सीमा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भवन का कार्य निर्धारित समय के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।















