दांतों की सफाई में लापरवाही सेहत बिगाड़ रही, जिला अस्पताल में रोज 40-50 मरीज

दांतों की सफाई में लापरवाही सेहत बिगाड़ रही, जिला अस्पताल में रोज 40-50 मरीज

 

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल संतकबीरनगर में दंत रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एके पाठक ने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 मरीज दांतों की विभिन्न समस्याओं लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें दांतों में सड़न, कैविटी, झनझनाहट, मसूड़ों की सूजन और बदबू जैसी शिकायतें प्रमुख हैं।

डॉ. पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि दांतों की सफाई के प्रति लापरवाही अब पूरे शरीर की सेहत पर भारी पड़ रही है। मुंह में पनप रहे बैक्टीरिया पेट में पहुंचकर पेट की कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं जो दांत ठीक से न साफ करने की वजह से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

डॉक्टर ने सलाह देते हुए कहा कि सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करें, फिर कुछ खाएं। रात को सोने से पहले भी ब्रश करना अनिवार्य है। साल में कम से कम एक बार दंत चिकित्सक से जांच अवश्य कराएं। खासकर मधुमेह के मरीजों को दांतों की देखभाल में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉ. पाठक ने पान मसाला, गुटखा और तंबाकू खाने वालों को खास चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 15 से 20 वर्ष के युवा शौक के चक्कर में इनकी लत में फंस रहे हैं, जिससे ओरल कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। गुटखा न सिर्फ दांत खराब करता है बल्कि व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर भी बुरा असर डालता है।

जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के दंत विभाग में सभी प्रकार के दंत रोगों का समुचित इलाज उपलब्ध है। डॉक्टर ने अपील की कि किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें, खुद दवा न लें। मौसम बदलने के साथ दांतों की समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए नियमित ब्रशिंग और स्वच्छता पर ध्यान दें।

Previous articleसीएम कार्यक्रम से पहले राप्ती इको पार्क का निरीक्षण, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Next articleडीआईजी एस. चन्नप्पा ने खोराबार और खजनी थानों का वार्षिक निरीक्षण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here