डॉ. सरगम चतुर्वेदी बनीं एमबीबीएस, पिता के सेवाभाव और मां के संस्कारों ने दिखाई चिकित्सा की राह

डॉ. सरगम चतुर्वेदी बनीं एमबीबीएस, पिता के सेवाभाव और मां के संस्कारों ने दिखाई चिकित्सा की राह

संतकबीरनगर। जिले के जाने-माने समाजसेवी और सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की पुत्री सरगम चतुर्वेदी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का सपना साकार कर लिया है। माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए सरगम अब चिकित्सा सेवा की राह पर आगे बढ़ गई हैं।

पिता डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी से मिले सेवाभाव के जज्बे और मां सविता चतुर्वेदी (सूर्या ग्रुप की एक्जीक्यूटिव एमडी) से प्राप्त संस्कारों ने सरगम को चिकित्सा क्षेत्र चुनने के लिए प्रेरित किया। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। चतुर्वेदी परिवार के शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने सरगम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बड़े पिता पूर्व विधायक जय चौबे और चाचा पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी सहित पूरे परिवार ने सरगम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। पूर्वांचल में शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की बेटी के डॉक्टर बनने की खबर से सोशल मीडिया पर भी बधाई का तांता लगा हुआ है।

डॉ. सरगम चतुर्वेदी ने कहा कि पीड़ित और मजलूमों की सेवा का संकल्प उनके परिवार की विरासत है। वे चिकित्सा सेवा के माध्यम से इस संकल्प को आगे बढ़ाना चाहती हैं। परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Previous articleमऊ पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई: एसएसपी इलामारन को एटा स्थानांतरण पर विदा किया
Next articleगोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा: ‘क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन, एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here