कप्तानगंज में अवैध गाजा तस्करी का भंडाफोड़: 920 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

कप्तानगंज में अवैध गाजा तस्करी का भंडाफोड़: 920 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

 

बस्ती। थाना कप्तानगंज पुलिस ने अवैध गाजा की तस्करी करते एक युवक को 920 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर लिया है।

आज दोपहर करीब 2:30 बजे थाना कप्तानगंज की टीम ने ग्राम सरैया मिश्र से नगर बाजार मुख्य सड़क के आने वाले मार्ग पर छापेमारी की। इस दौरान बलवन्त पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय (उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह, थाना नगर बाजार) को 920 ग्राम गांजा के साथ दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मुकदमा संख्या 68/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त बलवन्त पाण्डेय पर पहले भी नशीले पदार्थों से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और स्रोत की तलाश में जुट गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी गणेश सिंह और मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और खेती पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous articleगोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पखारे चरण, कराया भोज 
Next articleनाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here