सोनहा पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाले वांछित तिलकराम को किया गिरफ्तार

सोनहा पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाले वांछित तिलकराम को किया गिरफ्तार

 

बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने जमीन के फर्जीवाड़े और प्रपत्रों में हेरफेर कर दोहरी बिक्री करने वाले वांछित अभियुक्त को सफलतापूर्वक दबोच लिया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक तारकेश्वर यादव की अगुवाई वाली टीम ने आज सुबह करीब 10:05 बजे अभियुक्त तिलकराम पुत्र पहलू को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त निवासी रैकवार, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मामला थाना सोनहा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 171/2025 धारा 316(2), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त तिलकराम ने वर्ष 2009 में गाटा संख्या 1221 मि0.194, 1233/0.197, 1238 मि0.338 और 1491/0.810 (कुल 60 ख जमीन) को लखपाती पत्नी तिलकराम निवासी अजगौवा जंगल, थाना गौर, जनपद बस्ती के नाम बैनामा किया था।

उसी जमीन को वर्ष 2023 में अभियुक्त ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रपत्रों में हेरफेर करके नीलम पत्नी राम स्वरूप निवासी ग्राम मनवा, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को बेच दिया और मोटी राशि वसूल ली। जब नीलम ने पैसा वापस मांगा तो अभियुक्त ने उसे धमकियां दीं। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने सूचना संग्रह और सघन छापेमारी के आधार पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उप निरीक्षक तारकेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल विनय जायसवाल शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा की गई दोहरी बिक्री से जमीन विवाद गहरा गया था। जांच में अन्य संभावित कड़ियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी से फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह पर करारा प्रहार हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीद-बिक्री से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच कराएं और संदिग्ध मामलों में तुरंत सूचना दें।

Previous articleडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण
Next articleनॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर का दबदबा: तीनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here