देवरिया में एसबीएम, सिक्स्थ फाइनेंस, पंचायत भवन की समीक्षा उपनिदेशक (पंचायत) ने खराब  प्रगति पर जताई नाराजगी, 2-3 दिनों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

देवरिया में एसबीएम, सिक्स्थ फाइनेंस, पंचायत भवन की समीक्षा उपनिदेशक (पंचायत) ने खराब 

प्रगति पर जताई नाराजगी, 2-3 दिनों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

गोरखपुर। उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर ने जनपद देवरिया के डीपीआरओ, सभी डीसी, एडीओ (पंचायत) एवं समस्त खंड प्रेरकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), सिक्स्थ फाइनेंस कमीशन, पंचायत भवन निर्माण एवं पीएलसी की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

उपनिदेशक ने जनपद की खराब प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि एसबीएम के तहत जितने भी व्यक्तिगत शौचालय के पेंडिंग आवेदन हैं, उनका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। जियो टैगिंग बाकी शौचालयों को दो-तीन दिनों में पूर्ण कर लिया जाए। जीरो पॉवर्टी के तहत पात्र लाभार्थियों को शौचालय प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाएं।

सिक्स्थ फाइनेंस में सभी ग्राम पंचायतों का डाटा शत-प्रतिशत अपलोड करने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन पंचायत भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने और पीएलसी कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उपनिदेशक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि इन सभी कार्यों की प्रगति दो-तीन दिनों में बढ़ानी होगी, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह समीक्षा ग्रामीण विकास योजनाओं को तेज गति देने और जनपद में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleगैस वितरण पर प्रशासन की सख्ती: डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here