गैस वितरण पर प्रशासन की सख्ती: डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया औचक निरीक्षण

गैस वितरण पर प्रशासन की सख्ती: डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया औचक निरीक्षण

 

गोरखपुर। जनपद में घरेलू गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी व सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने गुरुवार को मोहद्दीपुर स्थित सुशीला गैस एजेंसी तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस गोदाम का जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गोदामों में उपलब्ध स्टॉक, सिलेंडरों की आपूर्ति और उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की पूरी स्थिति की गहन जांच की। डीएम दीपक मीणा ने एजेंसी संचालकों से पूछा कि आज कितने सिलेंडर आए, कितने का वितरण हुआ और कितना स्टॉक बचा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले और अधिकतम होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी एजेंसी द्वारा अवैध बिक्री या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन गैस वितरण पर लगातार निगरानी रख रहा है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए बताया कि जनपद के सभी 87 गैस गोदामों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कालाबाजारी या अव्यवस्था की कोई गुंजाइश न रहे।

डीएम ने बताया कि सभी गोदामों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। टोकन व्यवस्था के तहत पहले आए को पहले गैस मिलेगी, जिससे लाइन में अव्यवस्था या विवाद की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं।

डीएम ने आमजन से अपील की कि केवल जरूरत के अनुसार बुकिंग करें, अनावश्यक स्टॉकिंग या पैनिक से बचें। अफवाह फैलाने या व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। निरीक्षण में रिकॉर्ड रजिस्टर, वितरण सूची और होम डिलीवरी व्यवस्था की भी जांच की गई। एजेंसियों को रिकॉर्ड नियमित अपडेट करने और प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

Previous articleसीएम योगी ने अयोध्या में किया दर्शन-पूजन हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में झुकाया शीश, निर्माण कार्यों की ली जानकारी
Next articleदेवरिया में एसबीएम, सिक्स्थ फाइनेंस, पंचायत भवन की समीक्षा उपनिदेशक (पंचायत) ने खराब  प्रगति पर जताई नाराजगी, 2-3 दिनों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here