डॉ. शिव शंकर शाही बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल प्रांत चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

डॉ. शिव शंकर शाही बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल प्रांत चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

 

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को प्रताप सभागार, तारामंडल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गोरखपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव शंकर शाही को पूर्वांचल प्रांत चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पूर्वांचल प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह “लालू” ने डॉ. शाही के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन में शामिल होने से क्षत्रिय बंधुओं के स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊर्जा आएगी। पूर्वांचल के सभी 11 जिलों में चिकित्सकों को संगठित कर उनके व्यावसायिक एवं व्यावहारिक जीवन की असुविधाओं को दूर किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार संभव होगा।

डॉ. शिव शंकर शाही शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर के रूप में पहले से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके सहयोग से महासभा द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर नियमित मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। डॉ. शाही अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी तन्मयता से भाग लेते हैं। उनकी इस सक्रियता और समर्पण को देखते हुए महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, राधेश्याम चंद, ई. राजेश्वर सिंह, एडवोकेट रणंजय सिंह, ई. योगेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, योगेंद्र नाथ सिंह, मानवेंद्र सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, एके सिंह, इंद्रजीत सिंह चंदेल, कृष्ण मोहन शाही, प्रवीण सिंह, राजकुमार सिंह, संजय सिंह सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. शाही के मनोनयन से पूर्वांचल में क्षत्रिय समाज के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ मजबूत होकर समाज की सेवा में और अधिक योगदान देगा।

Previous articleहोली, रमजान और ईद को लेकर नखास चौकी पर शांति समिति की बैठक: अतिक्रमण न करने व यातायात सुचारू रखने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here