गोरखपुर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ 2.35 करोड़ की हेरोइन-स्मैक और हाइड्रोपोनिक ‘ओजी ओशन ग्रीन’ बीड्स जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा भंडाफोड़

2.35 करोड़ की हेरोइन-स्मैक और हाइड्रोपोनिक ‘ओजी ओशन ग्रीन’ बीड्स जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर। एसएसपी राज करन नय्यर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी पर चलाए जा रहे सघन अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अवैध हाइड्रोपोनिक/आर्गेनिक ‘ओजी ओशन ग्रीन’ (OG Ocean Green) बीड्स करीब 770 ग्राम और 1.025 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन (बाजार मूल्य अनुमानित 2 करोड़ 35 लाख रुपये) जब्त की। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन, 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नगद 1,02,514 रुपये भी बरामद हुए।

मुखबिर की सूचना पर थाना गीडा क्षेत्र में विशेष चेकिंग के दौरान एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं:

– शमशाद अहमद उर्फ साहिल पुत्र हासिम अली, निवासी खजनी थाना खजनी, गोरखपुर  

– श्याम मोहन यादव पुत्र रामनवल यादव, निवासी मिश्रौली थाना गोला बाजार, गोरखपुर  

– संतोष पाण्डेय पुत्र स्व. राम किंकर पाण्डेय, निवासी निबा थाना एकौना, देवरिया  

– जितेन्द्र गुप्ता पुत्र किसुन चन्द्र गुप्ता, निवासी गजपुर थाना गगहा, गोरखपुर  

– राहुल दूबे पुत्र संजय दूबे, निवासी 339 ई सुभाष नगर सूरजकुण्ड थाना तिवारीपुर, गोरखपुर  

– मनोज उर्फ सन्टू चौरसिया पुत्र गणेश चौरसिया, निवासी मलाव थाना बेलीपार, गोरखपुर  

बरामदगी के आधार पर थाना गीडा पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 8/20/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल टीम

कार्रवाई में एएनटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सूरज सिंह, कां0 कृष्ण कुमार यादव, उ0नि0 अरविन्द सिंह, उ0नि0 मनीष दूबे, हे0कां0 आलोक सिंह, हे0कां0 वेद प्रकाश दूबे, हे0कां0 दीपक कुमार शामिल रहे। थाना गीडा से उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह, हे0कां0 रामवृक्ष, हे0कां0 रमेशचन्द्र जोशी और कां0 अनिल कुमार यादव ने सहयोग किया।

यह सफलता गोरखपुर पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है। एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा कि ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि जनपद में नशे का कारोबार पूरी तरह खत्म हो सके।

Previous article77वें गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर पुलिस लाइन में भव्य समारोह जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को मिले दर्जनों सम्मान
Next article77वें गणतंत्र दिवस पर पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट में भव्य ध्वजारोहण   डीएम दीपक मीणा ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here