डीआईजी बस्ती ने तीनों जनपदों के साइबर सेल प्रभारियों संग की समीक्षा गोष्ठी

डीआईजी बस्ती ने तीनों जनपदों के साइबर सेल प्रभारियों संग की समीक्षा गोष्ठी

 

बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में बस्ती रेंज के तीनों जनपदों बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के साइबर सेल प्रभारी/विवेचकों के साथ साइबर अपराधों से संबंधित कार्यों की समीक्षा गोष्ठी की।

गोष्ठी के दौरान डीआईजी बस्ती ने साइबर अपराधों की रोकथाम, पंजीकृत प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, साइबर सेल की कार्यप्रणाली तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए।

डीआईजी ने साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, फर्जी कॉल/लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड एवं बैंकिंग से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद स्तर पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों में साइबर सेफ्टी अभियान तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in के अधिकाधिक प्रचार के निर्देश दिए।

इस दौरान तीनों जनपदों के साइबर सेल प्रभारी/विवेचकगण तथा अन्य कर्मचारी एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Previous articleडीआईजी बस्ती ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की व्यापक समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
Next articleहत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे से किया गया था जानलेवा हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here