वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जगह-जगह किया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जगह-जगह किया वृक्षारोपण

– अपर मुख्य अधिकारी और जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने किया वृक्षारोपण

– वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गौशाला में पहुंचकर गायों को खिलाया चारा

संतकबीरनगर:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज संत कबीर नगर जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और अपर मुख्य अधिकारी राजकुमार शुक्ला ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर वृक्षारोपण करते हुए जिला पंचायत सदस्य को वृक्षारोपण करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ पहुंचे जिला पंचायत सदस्यों ने बखिरा क्षेत्र के सिंघोरवा और मगहर काजी हाउस पहुंचकर गौशाला में रह रहे पशुओं का हाल-चाल जानते हुए चारा खिलाया। आपको बता दें कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला पंचायत विभाग द्वारा आज वृक्षारोपण अभियान चलाया गया अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ अपर मुख्य अधिकारी राजकुमार शुक्ला जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु ,सचिन पाल सिंह, लियाकत के साथ बखिरा और मगहर में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की गई। इस दौरान गौशाला में पहुंचकर सभी ने पशुओं को चारा भी खिलाया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाने उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मुक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जिला पंचायत द्वारा लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है सभी जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर रहे हैं। आम जनमानस से भी अपील की गई है कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण करें ताकि पर्यावरण हरा भरा और संतुलित रहे।

Previous articleखुशहाली के लिए हरियाली जरूरी, रिंकू मणि
Next articleअंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 26 गंभीर, दो की हालत नाजुक जिला अस्पताल के लिए रिफर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here