अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 26 गंभीर, दो की हालत नाजुक जिला अस्पताल के लिए रिफर.
उत्तर प्रदेश/बस्ती। अयोध्या – बस्ती फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खजुहा आस्था मैरिज हॉल के पास सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित पिकअप के पलट जाने से 26 लोगों में गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बता दे अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जा रही एक पिकअप हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा आस्था मैरिज हॉल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार सहित 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हो गए। घटना देख लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। जहा हाईवे देव दूत प्रमोद ओझा और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन की सहायता से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज में लाया गया।
हालत को नाजुक देख दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी ली।
कुछ समय के लिय हाईवे बाधित रहा। जहां पुलिस और एनएचआई पहुंचकर हाईवे जाम को बहाल किया।
ये लोग हुए घायल
घायलों में दरूआ माफी गांव निवासी सुरेंद्र नाथ, रुदल, सुदर्शन, महेंद्र, मोहित, राम लौट, पंकज, मुन्नू, संतोष चौहान, आकाश चौहान, श्यामलाल,महेंद्र, मोहन, त्रिलोकी, रंपत, दरूआ माफी गांव के रामप्रसाद, सिकंदर, गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरा विजयपुर निवासी दीनानाथ, कोतवाली खलीलाबाद के सिरमोहनी निवासी संदीप, उसका निवासी रमेश, बखिरा थाना क्षेत्र के कुसरू खुर्द निवासी दिलीप, महुली थाना क्षेत्र के तरयापार निवासी राजू, धर्मेंद्र राहुल, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ही एकमा गांव निवासी विजय आदि शामिल हैं।















