मतदाता सूची पुनरीक्षण की बैठक: जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया सख्त निर्देश, शुद्धता पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण की बैठक: जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया सख्त निर्देश, शुद्धता पर जोर

 

बस्ती। जनपद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की मजबूत नींव शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची है। इस कार्य में किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, नाम में संशोधन, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य प्राथमिकता पर चल रहा है।

सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें। फॉर्म-6 (नया नाम जुड़वाने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (संशोधन) के प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच अवश्य करें। यदि कोई त्रुटि हो तो समय रहते संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सुधार कराएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleगोरखनाथ खिचड़ी मेला: पुलिस ने कसी कमर, 2000 जवान तैनात, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी निगरानी
Next articleयोगी जी ने किया गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण, खिचड़ी मेले की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here