गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी व डीआईजी/एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी व डीआईजी/एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

 

गोरखपुर। आगामी गोरखपुर महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने आज कार्यक्रम स्थल का औचक भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मंच, दर्शक दीर्घा, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि हजारों दर्शकों की सुविधा सर्वोपरि है। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण की जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई6 होगी।

डीआईजी/एसएसपी राज करन नय्यर ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, प्रभावी कंट्रोल रूम, भीड़ प्रबंधन और अलग ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। यातायात सुचारू रखने से आमजन को असुविधा न हो, इस पर बल दिया। महिला सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और आपात स्थिति के लिए त्वरित रिस्पांस टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।

गोरखपुर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है, जिसमें स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन होता है। इसे भव्य और अनुशासित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थाओं से प्रगति रिपोर्ट मांगी और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

यह निरीक्षण महोत्सव की सफलता और जनसुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है। अब देखना है कि सभी विभाग समय पर निर्देशों का पालन कर महोत्सव को यादगार बनाते हैं या नहीं।

Previous articleमहापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, समन्वय से शीघ्र कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश
Next articleअपराध दर में गिरावट, लेकिन मुकदमों की संख्या बढ़ी; एसपी संदीप कुमार मीना की सख्त मॉनीटरिंग और फ्रेंडली पुलिसिंग का मिला असर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here