मासूम बच्ची घर से हुई लापता गीडा पुलिस हुई सकरी सक्रियता 2 घंटे में बरामद
गोरखपुर/सहजनवा।
रोते बिलखते गिड़ा थाने पहुंचा मासूम बच्ची के नाना मुनिम शिकायत मिलते ही एएसपी आदित्य सिंह ये मामला की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज पिपरौली आलोक राय को निर्देशित करते हुए कहां की मामला मासूम बच्ची का है। हर पहलुओं पर जांच कर मामला से अवगत कराएं ए एस पी का फरमान मिलते ही चौकी पुलिस की सक्रियता से मासूम बच्ची को महज दो घंटे में बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बताते चलें कि गीडा थाना के पिपरौली चौकी अंतर्गत नगर पंचायत सहजनवा के गहासाड़ निवासी मासूम बच्ची के नाना मुनिम थाने पहुंचकर सूचना दिया कि मेरी करीब 6 वर्ष नतिनी गायब हो गई है सूचना मिलते ही एएसपी आदित्य सिंह थाना प्रभारी गीडा मामला को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज पिपरौली आलोक राय को हर पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए एसपी का निर्देश मिलते ही चौकी प्रभारी पिपरौली ने तत्काल 2 टीमों का गठन किया टीम की जिम्मेदारी एसआई विवेक सिंह को दिया तथा दूसरी टीम साथ हर पहलुओं की जांच में जुट गए पुलिस की सक्रियता ने महज 2 घंटे में सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा गांव से मासूम को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
इस दौरान जांच व बरामदगी टीम में हेड कां रविनाथ यादव, कां उपेंद्र यादव माधव मुरारी, राजेंद्र यादव, रामविशाल, टीम में शामिल रहे।















