नव वर्ष पूर्व संध्या पर हाई अलर्ट: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने की महत्वपूर्ण बैठक

नव वर्ष पूर्व संध्या पर हाई अलर्ट: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने की महत्वपूर्ण बैठक

संतकबीरनगर। नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में हाई अलर्ट मीटिंग आयोजित की। बैठक में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी गूगल मीट के माध्यम से जुड़े।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में हाई अलर्ट रखते हुए सतत पुलिस गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित की जाए। टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निरंतर निगरानी एवं सत्यापन किया जाए। नव वर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या अपराध पर कड़ी नजर रखी जाए। वांछित अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। ग्राम सुरक्षा समिति के माध्यम से अलाव पर चर्चा और जनसहयोग को और प्रभावी बनाया जाए। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु डायल 112 एवं कंट्रोल रूम को पूरी तरह सतर्क रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर जनपद में शांति व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, पुलिस अधीक्षक वाचक राम आशीष यादव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश पांडेय उपस्थित रहे। समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी गूगल मीट से जुड़े।

पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Previous articleअर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना: मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, आगामी मानसून के लिए तैयारियां तेज
Next articleशीतलहर से राहत: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैन बसेरा, कंबल-भोजन वितरण और अलाव की व्यवस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here